शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पी सकते हैं.
शरीर को सेहतमंद रखने के लिए सुबह अक्सर गुनगुना पानी पीने के सलाह दी जाती है. क्योंकि खाली पेट इसे पीने से शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. कई लोग गुनगुने पानी में नींबू तो कई लोग शहद मिलाकर पीना पसंद करते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी देसी चीज के बारे में बता रहे हैं जिसे आप पीकर शरीर को हेल्दी रख सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही गेस किया. हम बात कर रहे हैं देसी घी की. आयुर्वेद के अनुसार, घी न केवल हमारी पाचन शक्ति को सुधारता है, बल्कि शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है. क्योंकि घी में वसा-घुलनशील विटामिन, जैसे विटामिन ए, डी, ई और के, साथ ही आवश्यक फैटी एसिड पाए जाते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इस ड्रिंक का सेवन.

गुनगुने पानी में घी पीने के फायदे:
- पाचन शक्ति में सुधार
घी आंतों को चिकनाई देता है जिससे पाचन आसान होता है और कब्ज़ की समस्या दूर होती है। - वज़न घटाने में मददगार
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी और घी पीने से मेटाबॉलिज़्म तेज़ होता है जिससे फैट बर्निंग होती है। - त्वचा में निखार
यह शरीर को भीतर से हाइड्रेट करता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। - डिटॉक्स में सहायक
घी लिवर को डिटॉक्स करता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालता है। - स्नायु और जोड़ मज़बूत होते हैं
घी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स जोड़ों की चिकनाई बनाए रखते हैं। - मानसिक शांति व फोकस में मदद
आयुर्वेद के अनुसार, घी मस्तिष्क को पोषण देता है जिससे एकाग्रता बढ़ती है। - हॉर्मोन संतुलन
यह शरीर के हॉर्मोन को संतुलित करता है और महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है।
कैसे लें?
सुबह खाली पेट 1 कप गुनगुने पानी में आधा चम्मच देसी घी मिलाकर पिएं। शुरुआत में मात्रा कम रखें।
महिलाओं के लिए-
महिलाओं के लिए गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीना बेहद लाभकारी हो सकता है. घी हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.